बिपिन कुमार
धनबाद:
भाजपा द्वारा शुक्रवार को बूथ स्तरीय सम्मेलन में लाल झंडे को निरसा से सफाया करने की घोषणा पर निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा को खुलेआम चुनौती दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा निरसा में कमल फूल खिलने का सपना छोड़ दे। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास जो सीट है उसे भी वह बचा नही पाएगा।
जनता को गुमराह कर रही है सरकार :
वही मासस विधायक ने कहा कि भाजपा पुलिस को लठैत बनाना छोड़ दे तो एक महीने के भीतर धनबाद में एक भी व्यक्ति भाजपा का झंडा ढोने वाले नही रहेगा। भाजपा देश के लोगों को गुमराह करके राज करना चाह रही है। जिसे देश की जनता कभी पूरा होने नही देंगे। पिछले चार वर्षों में भाजपा ने अपने एक भी वादे को पूरा नही किया है.
भाजपा 2019 के चुनाव में अपनी जीती सीट बचाये :
निरसा विधायक ने कहा की निरसा लाल झंडा नेताओं की कुर्बानी ओर सहादत पर टिका हुआ है। निरसा का प्रत्येक व्यक्ति लाल झंडा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भाजपा को सतर्क करते हुए कहा की भाजपा 2019 में धनबाद की एक सीट भी नही जीत पाएगी, भाजपा अपनी सीट बचाए निरसा की चिंता छोड़े। इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड की जनता भाजपा के कथनी और करनी से तंग आ गयी है।
साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर निरसा की जनता को ढेर सारी उम्मीदें थी जो कि उनके जाने के बाद समाप्त हो गयी। मुख्यमंत्री एक भी घोषणा ऐसा नही किया जिससे निरसा की जनता उसे उपलब्धि मानती हो। उन्होंने यहां पहुंचकर सिर्फ लाल झंडा को हटाने की बात कही। इससे यही दर्शाता है कि उन्हें निरसा ही नही पूरे झारखंड की जनता का फिक्र नही है ।
दलबदलू है विधायक ढुल्लू महतो:
वही ढुल्लू महतो द्वारा लगाए गए आरोप के सवाल पर विधायक ने कहा कि उनके ऊपर किसी तरह का 302 का मामला नही है , वही ढुल्लू महतो को दल बदलू नेता के रूप में देखा जाता है और वो आज भी कई संगठनों के के संपर्क में है और उसका नतीजा 2019 में देखने को मिलेगा ।