Guwahati: असम के गुवाहाटी (Guwahati of Assam) में लुटेरों ने लॉ एंड ऑर्डर के डीआइजी विवेक राज सिंह (DIG Vivek Raj Singh) का सेल फोन (मोबाइल) छीन लिया। लुटेरों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह सुबह की सैर पर थे।
पुलिस ने बताया कि डीआइजी विवेक राज सिंह रविवार को सुबह की सैर पर थे, तभी शहर के उलुबरिया इलाके में लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले, चोर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तपन कुमार डेका, जो वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक हैं, के आवास में जबरन घुस गए थे। घटना के समय डेका घर पर नहीं थे। (IANS)