बासुकीनाथ:
जम्मू कश्मीर के उरी में बासुकीनाथ निवासी BSF जवान मंजीत झा की तैनाती थी। ड्यूटी के दौरान ही ह्रदय गति रुक जाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी। जिस कारण उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उनकी मौत हो गए।
वीर शहीद का खबर जैसे ही बासुकिनाथ के लोगो को मिली पूरा बासुकिनाथ शोक में डूब गया।झारखंड सरकार के कृषि मंत्री और जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख शहीद के घर पहुँच कर ढारस दिया।मंत्री ने बताया ये पूरे राज्य ही नहीं बल्कि देश की क्षति है। हमने देश के वीर को खो दिया। मंत्री परिवार के लोगो से मिल कर रांची के लिए निकल गए जहाँ से वीर शहीद को लेकर बासुकिनाथ पहुँचेगे।
मंजीत झा बासुकिनाथ के दिलीप झा के छोटे लड़के थे। उनके बड़े भाई दिलजीत झा शिक्षक की नौकरी करते है। वही मंजीत 10 वर्ष पूर्व सेना की नोकरी करने गए थे। उनकी शादी को 6 साल हो गए है। उन्हें एक 5 साल की बेटी है।
By Kunal Shantanu