रांची: झारखंड में कोरोना लगातार कमजोर पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के 163 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इस दौरान सोमवार सुबह तक सिर्फ 81 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। मृतक मरीज खूंटी का रहने वाला है।
झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से सात, बोकारो से पांच, देवघर से तीन, धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से आठ और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से तीन, गोड्डा से दो, गुमला से तीन,हजारीबाग से नौ ,जामताड़ा से पांच, खूंटी से एक और कोडरमा से आठ नए मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह लातेहार से दो, लोहरदगा से चार, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से दो, सिमडेगा से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिला है।
इनको मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 45 हजार,161गयी है। राज्य में अब तक 98 लाख,23 हजार,984 सैंपल की जांच की गई है। इनमें एक हजार, 030 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना के तीन लाख,39 हजार,199 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 111मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 98.22 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 164 है। राजधानी के अस्पतालों से 55 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।अब तक कुल 85 हजार 141 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 389 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।