Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के चार नए जज ने शुक्रवार को शपथ ली। हाईकोर्ट परिसर में इन्हें चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नए जजों को अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है।
जस्टिस गौतम चौधरी और जस्टिस संजय प्रसाद ने हिंदी में शपथ ली, जबकि जस्टिस अंबुज नाथ और जस्टिस नवनीत कुमार ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 19 हो गई है,जबकि यहां कुल स्वीकृत पद 25 हैं। ऐसे में हाई कोर्ट में अभी भी 6 जजों की कमी है।
हाई कोर्ट के नए जजों के बारे में जानिए:
1. संजय प्रसाद
संजय प्रसाद राज्य के विधि सचिव थे। वह झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासक भी हैं। राज्य के कई निचली अदालतों में वह जिला जज रह चुके हैं। वर्तमान में विधि सचिव के साथ साथ सरकार ने धार्मिक न्यास बोर्ड का प्रशासक नियुक्त किया गया था। प्रशासक के तौर पर उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए हैं।
2. नवनीत कुमार
नवनीत कुमार रांची के प्रधान न्यायायुक्त के पद पर पदस्थापित थे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने विधि की डिग्री हासिल की है। 1988 में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट से प्रैक्टिस शुरू की। वर्ष 2021 में उन्होंने न्यायिक सेवा में योगदान दिया था। राज्यपाल के OSD के पद पर भी वह काम कर चुके हैं।
3. अंबुज नाथ
रांची के रहने वाले अंबुज नाथ ने दिल्ली युनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। दिसंबर 2001 में ये न्यायिक सेवा में आए। तीन बार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धनबाद रहे । इसके बाद अप्रैल 2017 में हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार बनाए गए। माई 2021 में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बनाए गए थे।
4. गौतम कुमार चौधरी
गौतम कुमार चौधरी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले ये कई जिलों के प्रधान जिला जज रह चुके हैं। झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक के पद पर भी वो पदस्थापित रहे हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट रजिस्ट्रीक के कई पदों पर भी वो आसीन रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के लिए पांच नामों की मंजूरी दे दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने चार नामों को ही स्वीकृति दी और उनके हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की। इन चारों जजों की नियुक्ति से पहले झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 15 थी।
Also Read:
- Patna Law College में छात्र की पीट-पीटकर हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- J&K: अखनूर बस दुर्घटना में 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
- Hope Of Relief From Heat Wave : केरल, पूर्वोत्तर में एक साथ आया Monsoon
- UP News : सपा नेता आजम खान को फिर लगा बड़ा झटका, डूंगरपुर प्रकरण में दस साल की सजा
- रिटायर्ड रेलवे अधिकारी ने पत्नी के लिए बनाया आशियाना, अपराधियों ने बना दिया श्मशान