New Delhi : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी होंगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की. भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इसका फैसला हुआ. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे.
द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं. 64 साल की मुर्मु झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रही हैं। ऐसा पहली बार है जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है.
द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपना योगदान दिया. वह ओडिशा सरकार में दो वर्षों तक मंत्री भी रह चुकी हैं. झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बेदाग रहा है. वह शिक्षाविद भी हैं.
इधर, विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया है. इसके बाद सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया.