Ranchi: घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित व बंधक बनाने की आरोपी सीमा पात्रा को रांची की अरगोड़ा पुलिस बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। अशोक नगर स्थित आवास से सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया गया है।
रिटायर्ड आइएएस अधिकारी माहेश्वरी की पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा पर आदिवासी नौकरानी सुनीता खाखा को प्रताड़ित करने व बंधक बनाने का आरोप है। सुनीता फिलहाल रिम्स में उपचाराधीन है।
हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सीमा पात्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाया गया है। सीमा पर एससी- एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। मामला सामने के बाद भाजपा ने सीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।