Ranchi: उड़ान याेजना के तहत पहली बार झारखंड के दाे शहर एक-दूसरे से विमान सेवा से जुड़ेंगे। रांची से देवघर के लिए फ्लाइट शुरू हाेगी। एयरपाेर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने 30 अक्टूबर से 25 मार्च के लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। रांची से देवघर के लिए सप्ताह में तीन दिन साेमवार, बुधवार और शुक्रवार काे फ्लाइट हाेगी। इंडिगाे की एटीआर-72 सीटर विमान दाेपहर तीन बजे काेलकाता से रांची आएगा और 3:20 बजे रांची से देवघर के लिए उड़ान भरेगा।
वहीं देवघर से यह विमान शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगा। यहां से शाम 6:05 बजे काेलकाता के लिए उड़ेगा। दरअसल देवघर-काेलकाता के बीच विमान कंपनी काे पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे थे। इसलिए इंडिगाे ने देवघर-काेलकाता फ्लाइट काे रांची से कनेक्ट कर दिया।
रांची-देवघर (साेमवार, बुधवार और शुक्रवार)
दाेपहर 3:00 बजे काेलकाता से रांची पहुंचेगी।
दाेपहर 3:20 बजे रांची से देवघर के लिए उड़ान भरेगी।
शाम 5:45 बजे देवघर से रांची पहुंचेगी।
शाम 6:05 बजे काेलकाता के लिए उड़ान।
उधर, विंटर शेड्यूल इंडिगाे रांची से गाेवा के नए एयरपाेर्ट के लिए भी विमान सेवा शुरू कर रहा है। लखनऊ के लिए और फ्लाइट शुरू हाेगी।