Ranchi: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल शर्मा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को उन्हें केंद्र में सेवा के लिए विरमित करने का आदेश जारी किया।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव नेसार अहमद को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। नेसार अहमद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनके पास इससे पहले झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के संयुक्त सचिव का भी प्रभार था।
इनका हुआ है स्थानांतरण
• हिमांशु मोहन : सचिव जेपीएससी से संयुक्त सचिव पर्यटन।
• मनीष कुमार : एसडीओ कोडरमा से संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग।
• अभिजीत सिन्हा : एसडीओ देवघर से संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।
• ऋतुराज : एसडीओ गोड्डा से संयुक्त सचिव श्रम नियोजन।
• रवि आनंद : एसडीओ गुमला से संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक कल्याण।
• दिनेश कुमार यादव : एसडीओ मधुपुर देवघर से संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता।
• संदीप कुमार मीना : एसडीओ धालभूम जमशेदपुर से एसडीओ कोडरमा।
• आशीष अग्रवाल : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ मधुपुर देवघर।
• अनिकेत सचान : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ खूंटी।
• दीपांकर चौधरी : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ देवघर।
• पीयूष सिन्हा : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ धालभूम, जमशेदपुर।
• रवि जैन : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ गुमला।
• रीना हांसदा : प्रतीक्षारत थे, एसडीओ चक्रधरपुर।