Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में 20 वर्षीय एक महिला की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। मृतका का नाम लाखो देवी पति जितेंद्र जो कुसुमडीह, थाना सारवां की रहने वाली थी।घटना की जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को दिये बयान में मृतका के पिता ग्राम – थाना सोनारायठाढ़ी निवासी किशोरी रावनी पति सहित ससुराल वालों पर बेटी के गर्दन में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा है कि 18 मई 2022 को बेटी की शादी सारवां थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी जितेंद्र रवानी के साथ किया था। जिसमे दहेज के रूप में दो लाख 30 हजार नकद और बाइक ढिया था।
शादी के बाद भी दामाद और दहेज की मांग करता था। दामाद को रोजगार के लिए एक पुराना टेम्पो भी खरीद कर दिया। कुछ दिन तक ठीक ठाक रहा। कहा है कि 10 दिन पूर्व दामाद जितेंद्र रवानी, बेटी की ननद नीतू देवी, सास रेखा देवी, सदर सुरेंद्र रवानी मारपीट किया था। जानकारी मिलने पर 23 नवंबर को बेटी का ससुराल पहुंचा।
घटना की जानकारी ली उसके बाद समझा बुझाकर वापस लौट गया। कहा है कि 26 नवंबर की शाम 4 बजे दामाद ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बेटी मर चुकी है।