Deoghar: इन दिनों जिले में ठगों का गिरोह घूम रहा है। जो बड़े आसानी से लोगों को अपने झांसे में लेकर दिनदहाड़े जेवरात लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। नया मामला जसीडीह थाना क्षेत्र का है। जहां रोहिणी टैम्पो स्टेंड समीप दो अपराधियों ने वृद्ध दंपति को निशाना बनाया है। जिन्हें झांसा देकर लगभग आठ लाख की जेवरात लेकर फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला के विजय नगर निवासी योगेन्द्र झा और उनकी पत्नी गोदावरी देवी अपने पोते के यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। जिसके लिए दोनों रांची से ट्रेन के जरिये जसीडीह स्टेशन पहुंचे। यहां स्टेशन पर उतरकर बांका जाने के लिए पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर जाकर दोनों ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और चार पहिया वाहन से उन्हें बांका जाने की बात कहकर साथ ले गये।
युवकों ने वृद्ध महिला को सोने की कानबाली, अंगूठी और चेन को खोलकर बैग में रखने के लिए कहा। और दोनों को एक कार में बैठाकर रोहिणी टैम्पो स्टेंड के करीब ले गया। जहां पीड़ित दम्पति को रूकने की बात कही और जेवरात भरे बैग लेकर भाग निकला।
बताया जा रहा कि बैग में लगभग आठ लाख का जेवरात और जमीन के कागजात मौजूद थे। कुछ देर तक जब कार वापस नहीं लौटा तो पीड़ित ने घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस स्टेशन परिसर समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी है।