Ranchi : झारखंड सरकार ने आईएएस एल ख्यांगते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पद स्थापित किया है।
झारखंड मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह का सरकार ने तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार को जारी कर दी गई है।
सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।