जमशेदपुर।
झारखंड के जमशेदपुर के टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के कोच धर्मेंद्र तिवारी तीरंदाजी के कोच हैं. धर्मेंद्र तिवारी को भारत का सबसे प्रतिष्ठित गुरु सम्मान द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
धर्मेंद्र तिवारी पिछले 26 वर्षों से अपने विद्यार्थियों को तीरंदाजी सीखा रहे है। इस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धर्मेंद्र तिवारी अभी तक 250 से अधिक तीरंदाजों को ट्रेनिंग दे चुके है। उनके इसी लगन के कारण 29 अगस्त को खेल दिवस पर द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा।
इसमें पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाती है। धर्मेंद्र तिवारी भारतीय टीम, बिहार टीम के अलावा टाटा स्टील टीम के कोच रह चुके हैं। धर्मेंद्र तिवारी ओलिंपिक में भी भारतीय टीम के कोच रहे हैं।