जिले के पुलिस कप्तान अश्वनी कुमार सिन्हा पहुंचे मधुपुर थाना, किया औचक निरिक्षण
महिला थाना प्रभारी एंडमीना रूबी मींज को न्यूक्त किया गया नोडल ऑफिसर
देवघर।
मधुपुर 21 अक्टूबर देवघर एसपी अश्वनी सिंहा पहुंचे मधुपुर थाना,और किया औचक निरिक्षण पुलिस कप्तान सिन्हा ने अनुमंडल के सभी थाना में लंबित मामले को जल्द से जल्द निपटाने का कड़ा निर्देश दिया।
साथ ही क्राइम और साइबर क्राइम पर लगाम कसने की सख्त निर्देश दिया ऐसे अपराधियों की पहचान कर जेल की सलाखों में बंद करने की बात कही। वही दुर्गापूजा को देखते हुए पुलिस को कड़ी निगाह मनचलो पर रखना है। ताकि गलत अफवाहें फैला कर माहौल ना बिगाड़ सके ऐसे मनचलो कि एक-एक हरकत पर पुलिस की नजर रहे।
सिन्हा ने कहा मधुपुर महिला थाना के सब इंस्पेक्टर एंडमीना मींज को अलग जिम्मेदारी देते हुए नोडल ऑफिसर मनाया गया है। ताकि लड़कियों के साथ महिलाओं के साथ हो रही जियाअति ओर परेशानी को देखेंगे साथ ही लड़कियों के साथ मनचलो द्वारा अश्लील वारदात अश्लील बातें whatsapp पर भेजकर परेशान करना स्कूल कॉलेज जाते समय छेड़खानी करना ऐसे मनचलो पर कड़ी निगाह रखी जाएगी इसका मोबाइल नंबर आम किया गया है।
जैसे भी ऐसी परेशानी हो वो सीधे इस मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी दे मोबाइल नंबर है 8210907272 इस नंबर पर कॉल कर महिला थाना प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी सुचना दे। मौके पर मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह मधुपुर इस्पेक्टर इंचार्ज मनोज कुमार मलिक सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार टोपनो महिला थाना प्रभारी एंडमीना रूबी मींज समेत पुलिस उपस्थित थे।