Bhubaneswar: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बुधवार सुबह मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में महादेव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने सबसे पहले महादेव मंदिर प्रागंण में झाड़ू लगाकर सफाई भी की। इसके बाद नंदी महाराज का आलिंगन कर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना भी की। द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर से दो बार विधायक रही हैं।
केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला लिया गया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान रहेंगे।