कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कोलकाता में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, सोमवार दोपहर को भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता की मूक-बधिर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चुनावी हिंसा और अन्य मुद्दों को लेकर गांधी प्रमिता के सामने प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी।
हालांकि पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। बिना अनुमति के सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे, जिसकी वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी।
पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिलीप घोष, शुभेन्द्र अधिकारी और देवश्री चौधरी सहित कई लोगों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को लाल बाजार सेंट्रल लॉक अप ले जाया गया है।
इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि भाजपा को रोकने के लिए ममता बनर्जी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:
- किसी क़ीमत पर नहीं बनेगा कॉरिडोर, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष: निशिकांत दुबे
- Deoghar: ग्रामीण डाकपाल की नौकरी से इस्तीफा देकर करता था साइबर क्राइम, अंतर जिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरप्तार
- Deoghar: बॉउंड्री वॉल के अंदर चल रहा था अवैध काम, पुलिस ने छापेमारी कर दो को पकड़ा, गया जेल
- Uttarakhand : सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे
- हेमंत सोरेन के जेल की चाबी वोट के रूप में जनता के पास : कल्पना सोरेन